शुक्रवार, 25 मार्च 2011

एक थी गौरा देवी !

गौरा देवी

नेतृत्व क्षमता  और विवेक शील बुद्धिमता सिर्फ शिक्षित लोगों  में ही नहीं 
पनपती  है, यह तो ह्रदय से अनुकंपित, स्नेह, और लगाव तथा मस्तिष्क की वैचारिक चपल  अनुगूँज  से प्रस्फुटित होती है, व्यक्ति की वैचारिक क्षमता, कार्यशीलता और अनुभूति की गति  पर सदा निर्भर  करता है, जितनी अधिक कार्यशीलता होती है उतनी अधिक वैचारिक  क्षमता और अनुभूति की व्यग्रता  बढती चली जाती है. यही कार्यशीलता उसे कार्य की दक्षता  से नेतृत्व की ओर अग्रसर करती है.  इसी का परिणाम क्रांति में स्पंदित हो उठता है.  प्रायः क्रांतियाँ शांति और उपकारी दृष्टिकोणों से ही कार्यशील होती है.  तब इस कार्य का नेतृत्व कौन  कर रहा है इसके निर्धारण  का कोई मानदंड शिक्षा में  ही निहित नहीं होता है,  बल्कि अनपढ़ और अशिक्षित  व्यक्ति भी इतना संवेदन शील होता है किउनकी अभिव्यंजना पर पूरी सफल  क्रांति आ जाती है.

इसी तरह कि अभिब्यंजना से अनुकंपित, और अभिभूत थी शैल पुत्री गौरादेवी . पूर्णतया अशिक्षित, व् अनपढ़ एक निर्धन एवं हिमालयी जनजातीय परिवार  में,  चमोली जिले कि नीती घाटी के लातागाँव में १९२५ जन्म हुआ था इस हिम पुत्री का.  गौरा के जीवन की गाथा भी बड़ी संघर्ष पूर्ण है .१२ वर्ष की आयु में विवाह, १९ वर्ष में एक पुत्र को जन्म देकर मातृत्व कि सुखानुभूति के बाद, २२ वर्ष की ही आयु में पति का आकस्मिक स्वर्गवास .विधवा का जीवन यों तो आज भी विकटहै किन्तु  ५० के दशक में स्थिति कितनी भयावह रही होगी कल्पनातीत है,  और तब सयम, और विवेक के साथ जीवटता से जीना आसान काम नहीं . अपने अटल विश्वास, और संघर्ष शील रहकर  कभी हार नहीं मानी इस वीरांगना नें, जिसने देश नहीं पूरे विश्व में  एक पर्यावरण कि क्रांति ला दी .                                                                                                                              
चिपको के दृश्य
  ७० के दशक में सरकार नें जंगलों से वनों के कटान की भारी योजना बनायीं इस तरह से सरकार व्यापारिक  लाभ  कमाना चाहती थी. तब श्री चंडी प्रसाद भट ने १९६४ में दशोली ग्राम स्वराज्य  संस्था की स्थापना की . तत्पश्चात मार्च १९७३ में सरकार नेचमोली जिले के  मंडल फाटा के जंगलों में कटान का  आदेश दिया, मार्च से ही ठेकेदार जंगलों में डेरा डालने लगे. तब २४ अप्रैल १९७३ को दशोली  ग्राम स्वराज्य  के कार्य कर्ताओं के साथ ग्राम वासियों ने भारी विरोध किया था जंगलों  के कटान  का. तब श्री चंडी प्रसाद  के नेतृत्व में लोगो ने पेड़ो से चिपक जंगलों को बचाया यही से जन्म हुआ था चिपको आन्दोलन का. सरकार ने अपने आदेश जन विरोध के कारण वापस ले लिए.

पुनः जनवरी १९७४ में सरकार ने चमोली जिले के नीती घाटी के जंगलों  में कटान  की योजना बनायीं  और तब मंडल फाटा की मुहिम पैन्खाडा  ब्लाक के नीती घाटी के रैणी गाँव के जंगलों  में फ़ैल गयी.   यहाँ  इसकी  सूत्रधार थी गौर देवी. २६  मार्च १९७४ को जंगलों में कटान का कार्य शरू होना था. गांववासियों  को पता चलने पर उन्होंने भारी विरोध दर्ज किया. ठेकेदारों ने विरोध में कार्य स्थगित कर रात में कटान की योजना बनायीं. किन्तु   शाम को गावं की एक लड़की  को इसकी भनक लग गयी. और तब उसने यह  सूचना गौरादेवी को दी. गौरा देवी  रैणी गावं की महिला समिति की अध्यक्षा भी थी. इस समय गावं में पुरुष वर्ग भी मौजूद न था

गौरा ने गाँव की महिलाओं को  एकत्रित कर जंगल  की ओर कूच किया. और पेड़ों को आलिंगन बध कर एक चेतावनी दे डाली ठेकेदारों को . कुल्हाड़ी पहले हम पर चलेगी फिर इन पेड़ों पर.  अपने आंचल की छाया से इन वृक्षों  को बचाया आततायियों के चंगुल से  और पूरी रात निर्भय और बेखोफ होकर जग्वाली की अपने शिशुवत पेड़ों की.  यही से आन्दोलन की भूमिका तेज हो गयी और आग की तरह पूरे उत्तराखंड  में फ़ैल गयी  .



तब इसी चिपको आन्दोलन को पुनः दिशा दी श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने .तदुपरांत भट्ट जी को श्री सुंदर लाल बहुगुणा का  सानिध्य प्राप्त हुआ और इन दोनों के नेतृत्व में  चिपको आन्दोलन सिर्फ उत्तराखंड तक ही नहीं सीमित रहा   बल्कि पूरे विश्व पटल पर  पर्यावरण को नयी दिशा मिली . यदि गौरा देवी अपनी जीवटता और अदम्य सहस का परिचय  न देती तो शायद आज ग्लोवल वार्मिंग की स्थिति और भी भयावह होती. उत्तराखंड में  औषधीय गुणों की वनस्पतिया आज देखने को भी न मिलती.  इसी के प्रतिफल में इन दोनों नेताओं को मैग्सेसे  पुरुष्कार से भी सम्मानित किया गया .  

जब रैणी के जंगलों में तहकीकात के लिए तहसीलदार एवं अन्य वन कर्मी गए तो उन लोगों ने गाँव वासियों का समर्थन  करते हुए  ठेकेदार के आदमियों को बंदी बनाना चाहा तो  गौरा देवी ने  कहा था "  साहब इन लोगों का कोई कसूर नहीं ये तो सिर्फ आदेश का पालन कर रहे है  इन्हें छोड़ दो "    आप कल्पना कीजिये की क्षमा दान की भी कितनी उच्च अवस्था थी इस महिला की. वृक्षों को तो बचाया ही किन्तु अपराध करने वालों को क्षमादान दिया. साक्षात् हिम पुत्री गौरी  थी.
चिपको आन्दोलन को २६ मार्च २०११ को पूरे ३७  वर्ष हो जायेंगे  मुझे याद नहीं आता कि कभी   इस आन्दोलन  का भी वार्षिक  दिवस मनाया जाता हो या फिर  कभी किसी ने चिपको कि जननी गौरा को याद किया हो ! इस महान वीरांगना को शत शत नमन ! 
  चिपको के उद्घोष सूत्र थे :-        
          क्या है जंगल के उपकार, मिटटी पानी और वयार,
         मिटटी पानी और वयार, जिन्दा रहने के आधार .                                                  


शुक्रवार, 11 मार्च 2011

दम तोड़ रही है !



यमुना !
वृद्धाकार !
तटबंधों पर रेत के टीले !
और उन पर उगते
सफ़ेद कांस केश !
रुग्णित, विक्लांत !
                                   दिल्ली में,
जीवनदान या इच्छा मृत्यु की
भीख मांगती !
चौमासा में
यौवन, इठलाती बलखाती
और आवेशित रोष  भी दिखाती !
परन्तु
पतझड़ तक न जाने
क्यों बुढ़ापा घेर लेता
जल, जल नहीं, विषज़ हो जाता  है
दिल्ली के परनालो से भी
होता विष  अवसिंचन !
तब यह अचेत, अति रुग्ण,
बड़े अस्पतालों के अस्तित्व पर
प्रश्न चिन्ह छोडती
क्योंकि यह तो
बिना औषधि
दम तोड़ रही है !


















मंगलवार, 8 मार्च 2011

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

        
            सभी  महिला ब्लोगरों को 

                     अंतर्राष्ट्रीय

                महिला दिवस  की               

                       हार्दिक 

                   शुभकामनाएं 

 

शुक्रवार, 4 मार्च 2011

असमय मृत्यु का प्रति फल - पुनर्जन्म या पुनर्जीवित होना

संसार परिवर्तन शील है यह एक ब्रह्म सत्य है जन्म मृत्यु के चक्र में प्राणी घूमता रहता  है . तरह तरह की व्याख्याएं  परिभाषित है, प्राणी जीवन के वृत्त चित्र की .धर्म भी अलग अलग मान्यताएं प्रदान करते हैं . उस एकाकार  नियंता की निर्माण कार्यदायिनी में  निर्माण, उत्पादन, विपणन और निष्पादन  सभी कुछ  अबाध गति से चलता रहता है बिना कुछ समय बिताये   और बाधित हुए .  धर्म ग्रंथो  की गणना, परिकल्पना  को मैं नकार तो नहीं सकता, क्योंकि उनकी भी कुछ अपनी सार्वभौमिकता तो अवश्य होगी . उसकी इस निर्माण कार्यदायिनी में जन्म पूर्व ही मृत्यु का दिनांक  भी अंकित हो जाता है .
असमय मृत्यु वाले प्राणी को तो यमराज के कार्यालय  में प्रवेश भी वर्जित होता है . उसके असमय आने का कारण तथा उसके जीवन की पूरी पड़ताल कर दी जाती है  और तुरंत ही उसे वापस भेज दिया जाता है , किन्तु इन सब बातों से बेखबर हम लोग मृतक शरीर को, अपनी मान्यताओं के अनकूल,   अधिक देर  न रख कर, दाह संस्कार कर देते हैं , लौटते  हुए क्षणिक विलम्ब  या हमारी अति  शीघ्रता उस आत्मा को संवाहक विहीन कर देती है , और उसे अधोगति प्राप्त होती है .
कई बार मृत्यु  को प्राप्त  व्यक्ति को पुनः जीवित होते हुए भी सुना गया  ऐसा  तभी हो पाता है जब असमय मृत्यु आत्मा के लौटने तक संवाहक शरीर का दाह संस्कार नहीं हुआ होता है  और आत्मा पुनः उसी शरीर में संचारित हो जाती है . अभी कुछ दिन पूर्व ब्लॉग में  आत्मा और पुनर्जन्म के बारे में बहस हो रही थी  संयोगवश आज मुझे अपने एक सहयोगी से ऐसी ही जानकारी प्राप्त हुई . जिसमे आत्मा का पुनः संचार  भी हुआ, और पुर्जन्म भी . सत्यता तो प्रभु ही जाने . 
किसी सन्दर्भ में वे बताने लगे मेरी दादी  को, जब उनके पिताजी, हाथो में मालिश कर रहे थे तो दादी की मृत्यु हो गयी बात सायंकालीन थी , इसलिए दाह संस्कार  प्रातः ही संभव था, दादी की आयु  १०५  वर्ष थी, किन्तु कुछ समय बाद उनमें पुनः जीवन का संचार हो गया. होश में आने पर दादी ने जो अनुभव सुनाया  और उसका प्रतिफल प्रत्यक्ष दर्शनीय था वे बताती है कि उन्हें असमय आने पर गर्म चिमटों से मारा गया और तत्पश्चात देखने पर उनके शरीर में घाव स्पष्ट नजर आने लगे, किन्तु तीन दिन बाद उनकी पुनः मृत्यु हो गयी .
इसी तरह वे एक किस्सा और सुनाते है कि उन्ही की रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की खेत जोतते समय दुर्घटना वश अकारण  असमय  मृत्यु हो गयी. दिन का वक्त था तो दाह संस्कार समय पर कर दिया गया. परन्तु इन्हें लौटा दिया गया था यमराज के दरबार से . इन्ही दिनों पास के ही गाँव में एक बालक का जन्म हुआ  जब यह बालक चार वर्ष का था तो उसने सारा वृतांत सुनाया और अपने मूल गाँव आया . वहां  पर उसने उसी तरह बात की जैसे पहले से करता था. मेंरा  सस्कार करने में आप लोगों ने जल्दी क्यों की ? ऐसे ही कई लोगों से उन्हें रूपये वापस  लेने थे  तो उस बालक के  बताने पर सभी रुपयों की वसूली हो सकी.  इस प्रकार कई सारी प्रमाणिकता देते हुए व अब वहीँ  पर अपने पूर्व लोगो के साथ ही रह रहा है .
 उसे जब यमराज के पास ले जाया गया  तो बताता है कि उन्होंने असमय आने  के कारण वापस भेज दिया था किन्तु दाह संस्कार हो जाने के कारण संवाहक न मिल पाने के कारण उसे वापस लेकर गए , यमराज ने उसे दूत के साथ विष्णु के पास भेजा परन्तु विष्णु ने निदान के लिए पुनः  ब्रह्मा जी  के पास भेजा. चूँकि उसकी आयु लगभग १५ वर्ष शेष थी इसलिए नए संवाहक को जन्म देकर उसे वापस भेज दिया . इस तरह पुर्जन्म ही नहीं बल्कि वह तो पुरानी आयु को ही भोगने के लिए भी जन्मित हुआ .
इस तरह मनुष्य व् प्राणी  सभी अपने कृत्य, अकृत्य एवं कुकृत्य  का प्रत्यक्ष फल प्राप्त करता है इस व्यक्ति को तो तीन  देवताओं के साकार दर्शन हुए , वहां सभी का लेखा जोखा पलभर में प्रस्तुत हो जाता है  यह एक सत्य है